आंध्र प्रदेश, प. बंगाल से आने वाली मछली पर पटना में रोक, बेचने पर होगी 7 साल की जेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार में आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल की मछलियों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अगले 15 दिनों तक मछली की बिक्री पर रोक लगाई है। फिलहाल, यह रोक पटना में रहेगी। पिछले दिनों आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल से बिक्री के लिए आईं मछलियों के नमूनों की जांच की गई थी। जांच में ये मछलियां खाने योग्य नहीं पाई गई थीं। ऐसी स्थिति में यह रोक लगाई गई है। आंध्र प्रदेश से आने वाली मछलियों में खतरनाक फार्मोलिन पाया गया है।
