कुंभ मेले ने तोड़ा अबूधाबी का रिकॉर्ड, एक साथ एक रूट पर चलीं 500 बसें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
कुंभ में अब लगातार 3 दिनों तक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे। जहां आज भारत ने अबुधाबी में बनाये गए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा। दरअसल आज कुम्भ मेले में 500 शटल बसों को एक साथ चलाकर योगी सरकार ने कुंभ की इस उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराया। शटल बसों के 9 किमी लम्बे काफिले ने स्टार्ट प्वाइंट से 3.2 किमी का सफर तय करते हुए कुल 12 किमी की दूरी तय की। जबकि इससे पहले 390 बसों के एक साथ संचालन का वर्ल्ड रिकार्ड UAE का था।
