वेस्टइंडीज में दुर्व्यवहार के कारण इंडियन टीम के मैनेजर को वापस भारत बुलाया गया
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Twitter
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है। इसी बीच एक मामला सामने आया है जिसमे इंडियन टीम के मैनेजर सुनील सुब्रमण्यम को वेस्टइंडीज में दुर्व्यवहार के आरोप के कारण भारत वापस बुलाने का आदेश जारी किया गया है। BCCI ने कहा है कि पहले भी इस तरह की हरकतें हुई थीं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया। इसी कारण उनका हौसला बढ़ गया है, लेकिन इस बार कार्यवाही की जाएगी।
