संसदीय समिति ने Facebook, Instagram, Whatsapp के सीनियर अधिकारियों को किया तलब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोशल और ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्मों पर नागरिक अधिकारों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर IT के मामलों से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सऐप के वरिष्ठ अधिकारियों को 6 मार्च को संसद में तलब किया है. BJP सांसद अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति ने 1 फरवरी को पत्र लिखकर टि्वटर के सीनियर अधिकारियों को समन किया था. इसमें चर्चा के लिए पहले 7 फरवरी की तारीख रखी गई, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाया गया.
