दुनियाभर में लोकप्रिय गेम PUBG आखिरकार इस कॉलेज में हुआ बैन, ये है वजह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दुनियाभर में लोकप्रिय गेम PUBG को तमिलनाडु के वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी ने अपने कैंपस में बैन कर दिया है। कॉलेज ने ये कदम इस बात को ध्यान में रखते हुए उठाया है कि PUBG खेलने वाले छात्रों से रुममेट्स को काफी परेशानी होती है। वीआईटी के वॉर्डन ने सभी हॉस्टलर्स को ईमेल भेजकर इसकी जानकारी दी है। इस सर्कुलर में छात्रों को पढ़ने को कहा गया, वहीं सर्कुलर का उल्लंघन करने वालों के साथ वीआईटी कोड ऑफ कनडक्ट के तहत सजा दी जाएगी।
