38409 बम गिराए, लेकिन फिर भी जिंदा है USA का ये दुश्मन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Vox
आतंकवाद का सफाया कर अमन और शांति फैलाने की बात कहकर करीब 17 साल पहले अमेरिका ने साथी देशों के साथ मिलकर तालिबान के खिलाफ युध्द छेड़ा था। ये युध्द आज तक चल रहा है। आए दिन अमेरिका सेना तालिबान के खात्मे की कोशिश करती है लेकिन तालिबानियों का खात्मा नहीं हो पा रहा है। इसी कोशिश के तहत अमेरिका अफगानिस्तान में 2004 से लेकर अब तक करीब 38409 बम गिरा चुका है। वहीं बुधवार को भी तालिबानियों ने 30 अफगानी पुलिसकर्मियों को मार दिया था।
