आदर्श बहु बनने के गुर सिखाएगी ये युनिवर्सिटी, अनोखे कोर्स से बनी चर्चा का विषय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pexels
मध्य प्रदेश स्थित भोपाल की बरकतुल्लाह युनिवर्सिटी आदर्श बहुएं तैयार करने के लिए एक शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू कर रही है। युनिवर्सिटी के मुताबिक ये कोर्स महिला सशक्तिकरण के लिए है। हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ है कि छात्र परीक्षा हिंदी में देंगे या फिर अंग्रेजी में। आदर्श बहू तैयार करने का 3 महीने का ये कोर्स अगले अकादमिक सत्र से शुरू होगा। ये सर्टिफिकेट कोर्स मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और महिला शिक्षा विभाग में पायलट प्रॉजेक्ट की तरह शुरू होगा।
