ऐसा क्या हुआ कि बर्गर खरीदने के लिए लाइन में लगे बिल गेट्स ?
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Facebook
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स की सादगी के कई किस्से हैं। माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन बॉस बताते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक फोटो उनकी सादगी के दावों को सच साबित करती है। जिसमें बिल गेट्स सिएटल के एक फास्ट फूड रेस्त्रां के बाहर लाइन में खड़े हैं। वह भी महज 8 डॉलर के बर्गर-फ्राई और कोक के लिए। बिल गेट्स की ये फोटो उनकी कंपनी के पूर्व कर्मचारी माइक गेलोस ने फेसबुक पर शेयर की है।
