कोई भी ऐसा मुद्दा नहीं है जो बातचीत से सुलझाया नहीं जा सकेः शक्तिकांत दास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
RBI के पूर्व गर्वनर उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद नए गर्वनर पद पर नियुक्त हुए शक्तिकांत दास ने आज कहा कि- RBI के लिए काम करना मेरे लिए देश की सेवा का ये बेहतरीन मौका है। वहीं मैं कल पब्लिक सेक्टर बैंकों के CEO और MD के साथ मुंबई में बैठक करूंगा। इसके अलावा उर्जित को भविष्य के लिए बधाई देते हुए कांत ने कहा कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जरूरत है, क्योंकि कोई भी ऐसा मुद्दा नहीं है, जो बातचीत से सुलझाया नहीं जा सकता है।
