2017 में कुल 4,64,910 एक्सीडेंट हुए, मरे 1,47,913 लोग- रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Ministry Of Road And Transport के मुताबिक, 2017 में कुल 4,64,910 एक्सीडेंट हुए, जिनमें 1,47,913 लोग मरे। 4,70,975 लोग घायल हुए। रोज़ाना औसतन 1237 हादसे हुए। रोज़ाना औसतन 405 मौत हुई। वहीं 2016 में कुल 4,80,652 एक्सीडेंट हुए। 1,50,785 लोग मरे। 4,94,624 लोग घायल हुए। रोज़ाना औसतन 1317 हादसे हुए। रोज़ाना औसतन 413 मौत हुई। ज्यादा हादसे ओवर स्पीडिंग के चलते हुए। दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा हादसों का शिकार रहे।
