x

IndVSAus: गेंदबाज़ों के कमाल से जीत से 2 विकेट दूर है भारत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

दूसरी पारी में जडेजा, बुमराह और शमी की घातक गेंदबाज़ी से भारत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट पर मजबूत पकड़ बना ली है। भारत ने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 258 रनों पर 8 विकेट झटक दिए थे। भारत अब सीरीज़ में 2-1 से बढ़त बनाने से सिर्फ 2 विकेट दूर है। टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 100 रनों के अंदर ही अपने पहले 3 विकेट गंवा दिए।