ये क्या! मोदी जी, लोगों के खाते में भेज रहे हैं 15 लाख रुपये!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हाल ही में लोगों को एक मैसेज आया कि मोदी जी पोस्टल बैंकों के खाते में 15 लाख भेज रहे हैं। जिसपर बैंकों के बाहर लाइन लगनी शुरु हो गई। ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली। जिसके चलते केरल में लोग पोस्टल बैंक के बाहर खाता खुलवाने के लिए जुटे। आलम ये रहा कि अकेले मुन्नार डाकघर में पिछले 3 दिनों में 1050 से अधिक नए खाते खुले। हालांकि खबर झूठ निकली।
