Israel की इस तकनीक ने पुलवामा हमले का बदला लेने में की मदद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय वायुसेना ने आज POK में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया है। करीब 21 मिनट तक ताबड़तोड़ बम गिराकर 200-300 आतंकियों को मारा। 1971 के बाद पहली बार एयर फोर्स ने LOC पार कर एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया। इसके लिए वायुसेना ने इजरायली तकनीक की मदद ली। हमला करने से पहले इजरायली अवॉक्स (नेत्र) ने पाकिस्तानी रडार जाम किए। इसके बाद हारोप ड्रोन ने आतंकी ठिकानों की जानकारी दी। इसी इनपुट के आधार पर मिराज 2000 विमानों ने बम गिराए।
