इस काम के चलते रातों रात अरबपति बना ये दिहाड़ी मजदूर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
बिहार के खगड़िया में आर्थिक तंगी से गुजर रहे एक युवक के बैक खाते में रातों रात करीब 99 करोड़ 99 लाख 999 रुपये आ गए। इतने रुपये देखकर युवक ने हड़बड़ी में पुलिस से संपर्क साधा। वहीं बैंककर्मी भी इतना पैसा एक दिहाड़ी मजदूर के खाते में देखकर सकते में आ गए। बता दें कि इलाके के करीब 15 से ज्यादा लोग साइबर क्राइम के शिकार हो गए हैं। जहां सभी लोगों का कहना है कि दलाल के चक्कर में फंसकर ठगी के शिकार हो गए वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
