अहमदाबाद में तीन तलाक, विवाहिता ने की आत्महत्या की कोशिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तीन तलाक बिल पास होने के अगले ही दिन गुजरात से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जहां अहमदाबाद में तीन तलाक मिलने के बाद विवाहिता ने खुदकुशी करने की कोशिश की। विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है। बता दें बस अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर का इंतजार है और फिर देश में तीन तलाक देना अपराध होगा।
