एटा में पटाखा फैक्ट्री में डेढ़ दर्जन धमाके, तीन मरे, कई घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
एटा के मिरहची कस्बे में आज सुबह 11 बजे एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि कई अन्य मलबे के नीचे दबे। पटाखे बनाते हुए डेढ़ दर्जन से ज्यादा धमाके इतने भयावह थे कि आस-पास के मकान क्षतिग्रस्त हुए और मृतकों के अंग भी दूर तक बिखरे। बच्चों और महिलाओं समेत घटनास्थल पर 15-20 लोग कार्यरत थे। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
