लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ उतरने वाले तुषार वेल्लापल्ली UAE में गिरफ्तार, ये है वजह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारत धर्म जन सेना (BDJS) के चीफ तुषार वेल्लापल्ली के यूएई में गिरफ्तार होने का मामला सामने आया है। ये मामला 10 साल पुराने चेक बाउंस से जुड़ा है। पूर्व बिजनेस पार्टनर ने तुषार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। तुषार वायनाड में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव में उतरने के कारण चर्चा में आए थे। तुषार केरल में एनडीए के संयोजक वेल्लापल्ली नाटेसन के बेटे हैं जिन्होंने 2015 में BDJS की स्थापना की थी।