पश्चिम बंगाल के आसनोल में टीएमसी निगम पार्षद की गोली मारकर हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
पश्चिम बंगाल के आसनोल से निगम पार्षद खालिद खान की गोली मारकर हत्या की गई। खालिद खान कुलटी पुलिस स्टेशन के मनबेड़िया इलाके से टीएमसी के पार्षद थे। खाना खाने के बाद वो अपने घर के पास टहल रहे थे। इस दौरान तीन बाइक सवारों ने खालिद खान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। खालिद खान को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
