x

पृथ्वी की कक्षा से निकलकर चांद की ओर बढ़ा चंद्रयान 2

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: ISRO

चंद्रयान 2 ने पृथ्वी की कक्षा को छोड़ा। आज सुबह करीब 3.30 बजे इसरो ने एक महत्वपूर्ण बदलाव किया, जिसे ट्रांस-ल्यूनर इंजेक्शन कहा जाता है। इस दौरान चंद्रयान 2 पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चंद्रमा की ओर आगे बढ़ा। अब चंद्रयान 2 का लूनर ऑर्बिट इंसर्शन होगा। 20 अगस्त को चांद की कक्षा में घुसने के करीब 18 दिन बाद यानी 7 सितंबर को चंद्रयान 2 चांद की सतह पर उतरेगा।