भारत और चीन की बदौलत नेपाल में जल्द ही दौड़ेगी ट्रेन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत और चीन के सहयोग से नेपाल में जल्द ही ट्रेन दौड़ेगी। चीन, नेपाल के पहाड़ी इलाकों में तो भारत, नेपाल के मैदानी इलाकों में अपनी ट्रेन दौड़ाएगा। चीन के 547 किलोमीटर लंबे ल्हासा-शिगात्से रेलमार्ग से नेपाल को जोड़ा जाएगा। भारतीय रेल जयनगर से नेपाल में घुसकर जनकपुर और कुर्था तक करीब 35 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके बाद इसका 52 किलोमीटर दूर तक विस्तार करने की योजना है।
