समुद्र में छिपा खजाना मिला, 400 साल से 40 फिट की गहराई में था दफन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj Tak
पुरातत्वविदों को पुर्तगाल तट पर 400 साल पुराने डूबे हुए जहाज का मलबा मिला है। माना जा रहा है कि ये जहाज मसालें और अन्य सामग्रियों के साथ भारत से पुर्तगाल जा रहा था। जोकि साल 1575 से 1625 के दौरान भारत से लिस्बन आते वक्त डूबा होगा। ये मलबा समुद्र की सतह से महज 40 फीट नीचे था। 10 साल तक चले अभियान के तहत इस जहाज के हिस्से की खोज की गई है। पुरातत्वविदों को टगुस नदी के किनारे जहाज का एक टुकड़ा मिला था जिसके आधार पर इस बात की पुष्टि हुई।
