आदिवासियों ने की अमेरिकी नागरिक की हत्या, 7 लोग गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instragram @johnachau
अंडमान निकोबार द्वीप में आदिवासियों ने तीरों से 27 वर्षीय अमेरिकी नागरिक जॉन एलन चाऊ की हत्या कर दी। चाऊ का शव ढूंढने के लिए स्थानीय प्रशासन ने हेलिकॉप्टर भेजा, लेकिन आदिवासियों के हमले के कारण वो द्वीप में उतर नहीं सका। बता दें मछुआरे चाऊ को सेंटीनेल जनजाति के लोगों से मिलने की इच्छा जताने के बाद उत्तरी सेंटीनेल द्वीप ले गए थे, जहां वो लोग रहते हैं। सातों मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये जनजाति काफी खतरनाक होती है।
