तेलंगाना: TRS नेता की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या, 2 कांग्रेसियों पर टूटी भीड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तेलंगाना में राजनीतिक संघर्ष में TRS नेता नारायण रेड्डी की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना विकराबाद के सुल्तानपुर गांव की है। TRS नेता का शव आज सुबह बरामद हुआ। खबर मिलते ही रेड्डी के समर्थक उग्र हो गए और उन्होंने कांग्रेस पार्टी के 2 कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई की। दोनों कार्यकर्ताओं की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें ये विवाद नारायण ग्रुप और उनके प्रतिद्वंद्वी समूह के बीच था।
