राजधानी एक्सप्रेस से टकराया ट्रक, दो कोच पटरी से उतरे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: avnews
रतलाम रेल मंडल में गुरुवार को एक बेकाबू ट्क ने त्रिवेंद्रम से निजामुद्दीन की ओर जा रही त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस को टक्कर मार दी, जिसमें ट्रेन के दो कोच B-7 व B-8 पटरी से उतर गए। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन हादसे में ट्रक ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि ट्रेन में यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।यह हादसा दाहोद-रतलाम रेल खंड में सुबह 6:44 बजे हुआ। वहीं रेल अधिकारी मौके पर हैं।
