मात्र 1.5 लाख रुपये में बिक रहा Truecaller के Indian Users का डेटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दुनियाभर के Truecaller यूजर्स का डेटा एक प्राइवेट इंटरनेट फोरम पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। ऐसी ट्रांजैक्शंस की निगरानी करने वाले सायबर सिक्यॉरिटी एनालिस्ट ने बताया कि Indian Truecaller Users का कथित डेटा डार्क वेब पर लगभग 1.5 लाख रुपये में बेचा जा रहा है। Truecaller के लगभग 14 करोड़ यूजर्स में से लगभग 60% भारतीय हैं। ग्लोबल यूजर्स के डेटा की कीमत करीब 20 लाख रुपये तक है।
