दहशत के साये में नेपाली, देशभर में मिले 28 जगहों पर 28 संदिग्ध पैकेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नेपाल में आज 28 जगहों पर संदिग्ध पैकेट मिले। जिससे देशभर में दहशत का माहौल है। काठमांडू के कीर्तिपुर और जवालाखेल में भी 2 संदिग्ध पैकेट मिले, लेकिन वो खाली थे। जिसके आधार पर पुलिस ने कहा कि दहशत फैलाने के मकसद से ये संदिग्ध पैकेट रखे गए हैं। हालिया श्रीलंका आंतकी हमले पर नेपाली उप-प्रधानमंत्री के बयान के बाद ये संदिग्ध पैकेट मिले हैं। पुलिस की जांच जारी है।
