CEO के बिना भारत पहुंची Twitter की टीम, संसदीय समिति का मिलने से इंकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
ट्विटर की टीम संसदीय समिति के सामने पेश होने के लिए सोमवार को संसद भवन पहुंची है। टीम में ट्विटर के भारत के प्रतिनिधि भी शामिल हैं लेकिन ट्विटर के सीईओ नहीं हैं। उन्होंने समिति के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है। ससंदीय समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कहा है कि जब तक ट्विटर के सीईओ और सीनियर अधिकारी नहीं आते ट्विटर की टीम से नहीं मिला जाएगा। ट्विटर की टीम को 15 दिन की समय संसदीय समिति ने दिया है।
