डीयू में सावरकर पर संग्राम जारी, नॉर्थ कैंपस में छात्रों के बीच झड़प
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डीयू में वीर सावरकर की प्रतिमा स्थापित करने के मामले में कल दो छात्र संगठनों में झड़प होने के बाद पुलिस ने स्थितियां संभालीं और पूरे कैंपस को मानो छावनी में बदल दिया। डीयू छात्र संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह ने करीब तीन-चार दिन पहले बिना यूनिवर्सिटी प्रशासन की मंजूरी के वीर सावरकर, भगत सिंह और सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित कराई थीं। इसे लेकर डीयू का माहौल गर्माया हुआ है।
