सऊदी अरब: साथी की हत्या पर दो भारतीयों के सिर काटे गए, परिजनों को नहीं मिले अवशेष
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: RT.Com
सऊदी अरब में दो भारतीयों के सिर काटकर उन्हें मौत की सजा दी गई। विदेश मंत्रालय ने मामले की पुष्टि की। होशियारपुर निवासी सतविंदर सिंह और लुधियाना के हरजीत सिंह पर अपने साथी आरिफ इमामुद्दीन की हत्या का आरोप था। 9 दिसंबर 2015 को हुई वारदात के सिलसिले में दोनों को गिरफ्तार करके रियाद जेल में रखा गया। सऊदी सरकार ने सजा के बारे में भारतीय दूतावास को नहीं बताया; ना ही अवशेष भारत भेजे।
