दिल्ली की सड़कों पर रंजिशन गोलीबारी, गैंगवार में 2 बदमाश ढ़ेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
दिल्ली के बदमाशों में जारी आपसी रंजिश सड़कों पर आई। दो गैंग आमने-सामने आ गए। सरेआम गोलियां चलीं। दोनों गैंग्स के बदमाश एक-दूसरे की जान लेना चाहते थे। हुआ भी ऐसा ही इस गैंगवार में दो बदमाश मारे गए। सड़क के दूसरी तरफ खड़ी पीसीआर वैन में मौजूद पुलिसकर्मी हरकत में आए। एक बदमाश दुश्मन गैंग की गोली का शिकार बना तो दूसरा बदमाश पुलिस की गोली से मारा गया।
