उबर कैब ड्राइवर से किया बुरा बर्ताव तो कंपनी कर देगी आपकी सेवाएं ब्लॉक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उबर ड्राइवर के साथ गलत बर्ताव करने वाले राइडर्स के लिए कंपनी ने एक नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके मुताबिक जो राइडर्स बार-बार कैब ड्राइवर्स के साथ गलत व्यवहार करते हैं और ऐसे किसी राइडर के बर्ताव में कोई सुधार की उम्मीद नहीं होगी, तो उबर उसे हमेशा के लिए ब्लॉक कर देगा। ऐसे राइडर दोबारा उबर की सेवा का इस्तेमाल नहीं पाएंगे। उबर कंपनी ने इसके अलावा, ड्राइवरों के लिए ड्राइवर सेफ्टी टूल किट और कई अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई हैं।
