भारतीय मूल की पत्नी की 59 बार चाकू घोंपकर हत्या, उम्रकैद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ब्रिटेन की अदालत ने भारतीय मूल की पत्नी की 59 बार चाकूओं से गोदकर हत्या करने वाले ब्रिटिश पति को उम्रकैद की सजा सुनाई। आरोपी लॉरेंस ब्रांड ने पिछले साल क्रिसमस के दिन झगड़े के बाद वारदात को अंजाम दिया। उसने पत्नी एंजेला मित्तल (41) की हत्या करने के लिए दो चाकूओं का इस्तेमाल किया। अब ब्रांड को कम से कम 16 साल और 8 महीने की सजा काटनी होगी।
