भारतीय अंडर-19 फुटबॉल टीम ने वनुआतू को हराया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter@IndianFootball
भारतीय अंडर-19 फुटबॉल टीम ने ओएफसी डेवलपमेंटल टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में वनुआतू को 1-0 से हराया। मैच में एकमात्र गोल सुमित राठी के 78वें मिनट में किया। मैच में गिवसन ने कार्नर लिया और निनथोई ने इसे विक्रम प्रताप सिंह की ओर किया जो सुमित के पास गया जिन्होंने इसे गोल में पहुंचाया। पहले हाफ के बाद भारत ने लगातार कार्नर हासिल किए लेकिन टीम फायदा नहीं उठा सकी।