अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी हुआ सरकारी पिंजरे में कैद,जल्द लाया जाएगा भारत
Shortpedia
Content Team
महेश भट्ट और फराह खान को जान से मारने की धमकी देने वाले और प्रोड्यूसर करीम मोरानी के घर पर गोलियां चलवाने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अब उसे बहुत जल्द भारत को सौंप दिया जाएगा. मोदी सरकार के लिए इसे एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है. इससे पहले ईडी ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के मामले में राजीव सक्सेना को दुबई से हिरासत में लिया है.