केंद्रीय मंत्री के बेटे-भतीजे ने चलाई गोलियां, हत्या और अपहरण का केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दमोह सांसद और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल और भतीजे मोनू पटेल ने हत्या के इरादे से एक युवक पर गोली चलाई। दोनों ने मौके पर आई पुलिस को भी नहीं बख्शा और उसे भी घायल किया। प्रह्लाद के बेटे ने जो गोली चलाई वो युवक के कंधे में लगी। 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। जिनमें 8 अज्ञात हैं। वहीं अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
