असम: उल्फा उग्रवादियों के हमले में 5 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
असम के तिनसुकिया स्थित खेरोनी में बीती रात संदिग्ध उल्फा (इंडिपेंडेंट) उग्रवादियों ने 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि 2 अन्य घायल हो गए। मारे गए 5 लोगों में से 3 एक ही परिवार के थे। अत्याधुनिक हथियारों से लैस हमलावरों के एक समूह ने रात करीब 8 बजे गांव के ही 6 लोगों को उनके घर से बाहर बुलाया। उन्होंने उन लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और फिर रात के अंधेरे में फरार हो गए। बंदूकधारी उल्फा संगठन के बताए जा रहे हैं।।
