उन्नाव रेप केस: एम्स ट्रॉमा सेंटर में लगी विशेष अदालत, आज दर्ज होंगे पीड़िता के बयान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज उन्नाव रेप केस में पीड़िता के बयान रिकॉर्ड करने के लिए एम्स में विशेष अदालत लगी। जहां पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को तिहाड़ जेल से एम्स लाया गया। उसके साथ सह-आरोपी शशि सिंह को भी लाया गया। वहीं जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा एम्स पहुंचे। इस दौरान आम लोगों और प्रेस का प्रवेश वर्जित है।
