उन्नाव गैंगरेप पीड़िता का बड़ा खुलासा, कहा- ट्रक चालक ने जानबूझकर सामने से रौंद डाला था हमें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता और उनके वकील का गंभीर हालत में एम्स में इलाज जारी है। इस बीच उन्नाव गैंगरेप पीड़िता सड़क हादसे में अब एक और अहम जानकारी सामने आई है। दरअसल, पीड़िता ने एक रिश्तेदार को बताया कि ट्रक ने उनकी कार को सामने से आकर रौंदा था। वहीं कार चला रहे वकील ने रिवर्स गियर लेकर ट्रक से बचने की भी कोशिश की थी। हालांकि पीड़िता ने सीबीआई से मिलने से इनकार किया।
