उन्नाव रेप: BJP से बाहर निकाला गया आरोपी विधायक, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज उन्नाव रेप के आरोपी BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से बाहर निकाला गया। इतना ही नहीं रेप पीड़िता के संरक्षण के लिए नियुक्त किए गए दो महिला पुलिसकर्मियों सहित तीन पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड किया गया। दूसरी ओर पीड़िता की ओर से उन्नाव पुलिस को बीते साल में 35 लिखित शिकायतें देने की बात भी सामने आई। SC का आदेश आया, जिसमें कहा गया- 7 दिन में एक्सीडेंट की जांच पूरी हो।
