उन्नाव रेप: ट्रक ड्राइवर और क्लीनर का आज होगा नार्को टेस्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीबीआई के लिए आज का दिन अहम है। उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुए सड़क हादसे के बाद अब ट्रक ड्राइवर आशीष कुमार पाल और क्लीनर मोहन श्रीवास का गांधीनगर में नार्को टेस्ट कराया जाएगा। इस दौरान सीबीआई की टीम भी मौजूद रहेगी। बता दें गुजरात के गांधीनगर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में आज नार्को, ब्रेन मैपिंग और फिंगर प्रिंटिंग टेस्ट होगा। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
