UP विधानपरिषद सभापति रमेश यादव के पुत्र अभिजीत के मर्डर केस में सौतेली मां और भाई गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
उत्तर-प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे बेटे अभिजीत यादव की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने जब मां मीरा यादव और उनके बड़े बेटे अभिषेक से पूछताछ की तो मीरा ने खुद हत्या का जुर्म कुबूला। मां ने कहा कि बाकी दिन की तरह उस दिन बी अभिजीत नशा करके आया, जिस पर कहासुनी होने के दौरान ये घटना घटी। बता दें अभिजीत यादव की रविवार को हजरतगंज आवास पर संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया था।
