मेरठ: महिला मित्र के साथ लंच पर गए पुलिसवाले की धुनाई, BJP नेता गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी के मेरठ में कंकरखेड़ा वार्ड-40 से बीजेपी काउंसलर और रेस्टोरेंट मालिक मुनीश कुमार की खुलेआम गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें काउंसलर ने एक दरोगा पर जमकर थप्पड़ बरसाए। दरअसल दरोगा सुखपाल एक महिला वकील के साथ काउंसलर मुनीश कुमार के होटल में खाना खाने पहुंचे थे। इस दौरान महिला वकील और वेंटर के बीच कहासुनी होने पर महिला ने वेंटर पर दरोगा की बंदूक तान दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे मुनीश ने भी गुंडागर्दी शुरू कर दी।
