कृष्णानन्द राय मर्डर केस: मुख्तार अंसारी समेत सभी आरोपी बरी, चलीं थीं 400 गोलियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व बीजेपी विधायक कृष्णानन्द राय हत्याकांड में आज CBI कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए हत्याकांड के सभी आरोपियों को बरी किया। कोर्ट ने मुख्तार अंसारी समेत सभी आरोपियों अफ़ज़ाल अंसारी, संजीव माहेश्वरी, एजाजुल हक़, राकेश पांडेय, रामू मल्लाह, मंसूर अंसारी और मुन्ना बजरंगी को बरी किया। राय की 2005 में गोली मारकर हत्या हुई। बता दें लखनऊ हाइवे पर राय की गाड़ियों पर 400 गोलियां बरसाई गईं। जिसमें उनके साथ 6 अन्य भी मारे गए।
