उरी में सेना के कैंप पर फायरिंग, 2 संदिग्ध आतंकी पर हुआ जवाबी हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
आज J&K के उरी में मोहरा स्थित सेना के कैंप को आंतकियों द्वारा निशाना बनाया गया, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। इस हमले के बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। कैंप के पास 2 संदिग्धों को भी देखा गया। सुबह 3 बजे कैंप की बाउंड्री वॉल के पास कुछ संदिग्धों का मूवमेंट देखा गया। जिसके बाद सेना ने संदिग्धों पर फायरिंग की। माना जा रहा है कि घटना में संदिग्ध घायल जरूर हो सकते हैं। लेकिन फिलहाल किसी भी संदिग्ध का शव नहीं मिला है।
