अब तमिल, तेलुगु और मलयालम में दिखेगी URI, जल्द बनेगा रीमेक !
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आदित्य धर के निर्देशन में बनी विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह 2019 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है। ताजा खबरों की मानें तो उरी को अब तीन और भाषाओं में बनाया जाएगा। फिल्म का तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रीमेक बनेगा। जाहिर है फिल्म के निर्माताओं के लिए यह बड़ी सफलता है। निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की टीम से साउथ के कई प्रोड्यूसर ने फिल्म का रीमेक बनाने के लिए संपर्क किया है।
