US-China Trade War: 200 अरब डॉलर के चीनी सामान पर आज से लगेगा आयात शुल्क
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
ट्रेड वॉर को तेज करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन से आयात होने वाले करीब 200 अरब डॉलर के सामानों पर 10 फीसदी का आयात शुल्क आज से लागू हो गया है। इसके तहत अमेरिका इस साल के अंत तक पहले 10 फीसदी आयात शुल्क वसूलेगा और उसके बाद ये बढ़कर 25 फीसदी हो जाएगा। अमेरिका 267 अरब डॉलर के सामान पर भी तीसरे दौर में आयात शुल्क लगा सकता है। दूसरी ओर चीन ने भी अमेरिका से आयातित 60 अरब की वस्तुओं परआज से ही शुल्क लगाने की घोषणा की थी।
