कैलिफोर्नियाः गोद में थी बंदूक और सोते हुए सिंगर को पुलिसवालों ने गोलियों से भून ड़ाला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
नॉर्थ कैलिफोर्निया में एक 21 साल के सिंगर को पुलिसवालों ने गोलियों से भून दिया। सिंगर एक फास्टफूड शॉप के बाहर अपनी मर्सिडीज में सो गया था। घटना 6 फरवरी की है। पुलिस के मुताबिक देर शाम उन्हें सूचना मिली कि शॉप के बाहर एक मर्सिडीज खड़ी हुई है, जिसमें ड्राइवर की सीट पर एक युवक सोया हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि कार अंदर से लॉक थी। उसकी गोद में एक गन रखी हुई थी। पुलिस की गोलियों के शिकार हुए रैपर का नाम विली मैकॉय था।
