अमेरिका राष्ट्रपति ने ईरान से तेल खरीदने पर दुनियाभर को दी धमकी, कहा- देख लेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत उन सभी देशों को धमकी दी है जो देश 4 नवंबर के बाद भी ईरान से तेल खरीदना बंद नहीं करेंगे। ट्रंप ने कहा है कि जो देश अमेरिका की चेतावनी को नजरअंदाज करेगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रहे प्रतिबंधों को नहीं मानने वाले देशों को चेतावनी दी है। भारत-चीन जैसे देशों के ईरान से तेल खरीदने के सवाल पर ट्रंप ने कहा है कि- हम उन्हें भी देखेंगे।
