ईरान से तेल आपूर्ति को लेकर भारत को US से मिली छूट खत्म, सऊदी पर नजर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईरान से कच्चे तेल की खरीद पर अमेरिका द्वारा लगी पाबंदी से भारत को मिली छूट आज से खत्म हुई। ऐसे में भारत ने खाड़ी में तेल के बड़े उत्पादक देशों सऊदी अरब, इराक और यूएई से आपूर्ति बढ़ाने का संकेत दिया, ताकि आपूर्ति में कमी से कीमतों में कोई उछाल न आए। अब कीमतों में संतुलन के लिए सबकी नजर ओपेक की अगुवाई करने वाले और ईरान के धुरविरोधी देश सऊदी अरब पर हैं।
