अंधेरे कि गिरफ्त में इराक, अमेरिका ने दी छूट 3 महीने तक खरीद सकेगा ईरान से बिजली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नवंबर में लागू हुए अमेरिकी प्रतिबंधों से इराक पर अपने प्रमुख बिजली आपूर्तिकर्ता ईरान से बिजली आपूर्ति बंद हो जाने का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन अमेरिका द्वारा ईरान पर लगे प्रतिबंधों से इराक को मिली छूट 90 दिन और बढ़ गई है, ताकि वो तेहरान से बिजली की खरीद जारी रख सके। साथ ही 90 दिन मिलने के बाद अब इराक नए आपूर्तिकर्ताओं की व्यवस्था होने तक ईरान से बिजली खरीदता रहेगा। बता दें अमेरिका ने शुरू में इराक को 45 दिनों की छूट दी थी।
